पटना एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की क्रा’इम मीटिंग, मोहर्रम को लेकर दिए गए कई निर्देश

पटना: राजधानी पटना में बढ़ते अपराध के ग्राफ को कम करने को लेकर एसएसपी राजीव मिश्रा ने एसएसपी सभागार में क्राइम मीटिंग की. जिसमें एसपी, एएसपी, डीएसपी और तमाम थाना अध्यक्ष शामिल हुए. देर रात तक चले क्राइम मीटिंग में पटना एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए. वहीं पेंडिंग पड़े कांडो का जल्द से जल्द निष्पादन करने को लेकर भी निर्देश दिया गया है.

पटना में एसएसपी ने की समीक्षा बैठकएसएसपी ने की क्राइम मीटिंग

क्राइम मीटिंग के दौरान अच्छे कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित करने की भी घोषणा की गई है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने क्राइम मीटिंग खत्म होने के बाद बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पेट्रोलिंग गस्ती बढ़ानी होगी. वहीं पेंडिंग केश का जल्द से जल्द निष्पादन भी सभी लोग करें.

अच्छा काम करने वाले पदाधिकारी होंगे सम्मानित

एसएसपी ने आगे बताया कि पुलिस मुख्यालय के द्वारा कई थानों में केस का जल्द से निपटारा होने के लिए पीटीसी पदाधिकारियों को पदस्थापित किया गया है. उनके कार्यों की भी समीक्षा की गई है. जिसमें कई थानों के द्वारा अच्छे कार्य किए गए हैं. वहीं कई थानों में और अच्छे कार्य करने की जरूरत है. साथ ही साथ मोहर्रम को देखते हुए भी सभी थानों को निर्देश दिया गया है. मोहर्रम में जुलूस निकलता है. जिसको लेकर अतिरिक्त पुलिस बल लगाए जाएंगे और तमाम चीजों पर नजर रखी जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading