20 करोड़ के न’कली सिगरेट के साथ 9 लोग गि’रफ्तार, पुलिस ने फैक्ट्री को किया सील

कैमूर: बिहार के कैमूर में सिगरेट बनाने वाकई फैक्ट्री का पुलिस ने छापामारी कर उद्भेदन किया है. मामला चांद थाना क्षेत्र के बिउरी गांव का है जहां फैक्ट्री में मशीन से डुप्लीकेट सिगरेट बनाकर मार्केट में ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा था. वहीं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में सिगरेट एवं बनाने वाले उपकरण के साथ 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.

कैमूर में 20 करोड़ का नकली सिगरेट20 करोड़ की सिगरेट

इस संबंध में जानकारी देते हुए कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चांद थाना क्षेत्र के बिउरी गांव में अवैध सिगरेट की फैक्ट्री चलती है. भभुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और उस फैक्ट्री में छापामारी किया गया. जहां छापामारी के क्रम में 12 से 16 लाख बनाए गए सिगरेट और इसे बनाने वाली मशीन भी मिली है. सभी नकली सिगरेट की कीमत बाजार में लगभग 20 करोड़ की बताई जा रही है.

16 अलग-अलग ब्रांड के नकली सिगरेट

इसके साथ ही मशीन पर काम कर रहे 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है. यहां 16 अलग-अलग ब्रांड के नकली सिगरेट बनाए जा रहे थे. साथ हा इसे मार्केट में बेचने का काम किया जा रहा था. इस फैक्ट्री का मालिक अभी तक फरार चल रहा है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है कि सेलिंग और सरगना कहां-कहां तक है. छापामारी के दौरान टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.