वैशाली:राशन लेने घर से निकली महिला नहीं पहुंची घर, सड़क किनारे मिला श’व

वैशाली: बिहार के वैशाली में महिला शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. घटना हाजीपुर स्थित सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी क्षेत्र की है. जहां सड़क किनारे एक महिला का शव फेंका हुआ मिला. महिला की पहचान कुमकुम देवी के रूप में की गई है. जिसकी शादी 13 साल पहले गोरौल थाना क्षेत्र में हुई थी. लेकिन शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके सदर थाना क्षेत्र के घोसवर में ही अलग घर में रहती थी.

रोते बिलखते मृतक महिला के परिजनसड़क किनारे मिला महिला का शव

बताया जा रहा है कि महिला देर शाम घर से राशन लेने के लिए गांव के ही मुंहबोले चाचा के साथ निकली थी, जो उसके पापा का दोस्त हैं. लेकिन देर शाम तक महिला घर नहीं लौटी. इसी बीच पुलिस ने घर जाकर बताया कि कुमकुम का शव सड़क किनारे से बरामद हुआ है. कुमकुम का शव हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क पर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे फेंका हुआ था. जिसकी सूचना किसी व्यक्ति ने पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया.

हत्या के कारणों का नहीं चला पता

अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि महिला की हत्या किसने और क्यों कि है. लेकिन मृतका की मां ने अपनी पति के दोस्त अखिलेश और उसके एक दोस्त के साथ-साथ गांव की दो महिलाओं पर हत्या करने की आशंका जताई है. जिसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही है. बहरहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सदर थाना अध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. जहां सड़क किनारे से महिला का शव बरामद किया गया है. महिला के गले पर निशान है. जिससे प्रतीत होता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. शव की पहचान हो गई है. मृतिका के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.