मुजफ्फरपुर: शहर के 26 मोहल्लों में में बुधवार को दो से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। श्रावणी मेला को लेकर पेड़ों की छंटाई व ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस को लेकर ओरिएंट क्लब, केंद्रीय विद्यालय, सिकंदरपुर और गरीबस्थान, ब्रह्मपुरा फीडर की बिजली प्रभावित रहेगी।

बताया गया है कि ओरिएंट क्लब फीडर की बिजली सुबह आठ से 12 बजे तक गुल रहेगी। वहीं, केंद्रीय विद्यालय फीडर की बिजली सुबह नौ से 11 बजे तक कटी रहेगी। सिकंदरपुर व गरीबस्थान फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। वहीं, ब्रह्मपुरा फीडर की बिजली आपूर्ति रात 11 से सुबह के दो बजे तक बंद रहेगी।



