बेगूसराय : बेगूसराय में एक सनकी प्रेमी की क’रतूत से सब हैरान हो गए। प्रेमिका ने फोन पर बात नहीं की तो नाराज प्रेमी ने ब्ले’ड से अपने हा’थ की न’स का’ट ली। घा’यल अ’वस्था में सनकी प्रेमी को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भ’र्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया की है। घायल युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बलिया निवासी अशोक कुमार के पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है। घायल यु’वक ने बताया कि वह एक गांव के लड़की से बे’पनाह प्यार करता है। उसने प्रेमिका को कॉल किया लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इसी से नाराज होकर उसने ब्ले’ड से नस काटकर जान देने का प्रयास किया।
प्रेमी की हालत गंभीर
वहीं, आनन-फानन में लोगों ने प्रेमी को बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उसने बताया कि बताया कि वह किसी लड़की से बहुत प्यार करता है। पिछले 2 साल से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवक दसवीं कक्षा का छात्र है। बताया जा रहा है कि अभिमन्यु कुमार पहले पोखरिया में एक किराए के मकान में रहा करता था। जिसके बाद वह अपने घर बलिया रहने के लिए चला गया।
घायल युवक के दोस्तों ने बताया कि वह किसी से प्रेम करता था पर वह प्रेम में असफल हो गया। उसको ने बताया कि अभिमन्यु कुमार कल ही उनके पास आया था और उसने किसी मित्र को या बताया कि उसने चूहे की दवा खा ली है। सूचना पर आनन-फानन में उनके दोस्त मौके पर जमा हुए तो पाया देखा अभिमन्यु कुमार गंभीर रूप से घायल है। उसके शरीर पर जगह-जगह ब्लेड और शीशे से कटे का निशान है। इसके बाद उनके दोस्तों ने इस बात की सूचना परिवार वालों को देते हुए उसे सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घर से मिला युवक का शव
वहीं, जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित छोटी बगरस गांव में बुधवार को एक युवक का शव उसके घर से बरामद किया गया है। शव की स्थिति प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही लगता है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। मृतक युवक की पहचान छोटी बगरस निवासी सूचित महतो के करीब 22 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। घटना से मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से उक्त युवक गले में फंदा डाल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया है। 
