जमीन वि’वाद में दो पक्षों के बीच ज’मकर हुई मा’रपीट, पी’ड़ित परिवार से मिलने पहुंचे डुमराव SDPO

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमण्डल अंतर्गत कोरान सराय थाना क्षेत्र के दखिनाव गांव में जमीन विवाद में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई है. जिसमें एक पक्ष के लगभग आधा दर्ज महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इसमे तीन की हालत गंभीर है. घायलों को इलाज के लिए सबसे पहले डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जमीन विवाद: दो पक्षों में मारपीट, पुरुषों को पीटते दिखीं महिलाएं - India  AajTakजंहा से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. किसी के सिर में चौदह तो किसी में बारह और नव टांके लगाए गए हैं. घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी जब पुलिस ने सम्बंधित धारा में एफआईआर नहीं कि तो लहूलुहान परिवार एसपी कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गया. जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया.आनन-फानन में डुमराव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी एसपी कार्यालय पहुंचकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने का जब भरोसा पीड़ित परिवार को दिया तो सभी अपने घर चले गए. पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे डुमराव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि, पीड़ित परिवार ने कहना है कि संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है.

हमलोगों ने जो आवेदन दिया था उसे हटा करके दूसरे आवेदन पर दस्तखत कराया गया. जिसको लेकर इंस्पेक्टर विमल दास को मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त कर संबंधित धाराओं को उस एफआईआर में जोड़ने का निर्देश दिया है. जिस मनीष कुमार दारोगा पर पीड़ित पक्ष आरोप लगा रहा है उस आरोपों की जांच कर उन पर भी करवाई होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.