डीएम राजकुमार को राष्ट्रपति के हाथों से मिला प्लेटिनम पुरस्कार, PM मोदी भी कर चुकें हैं तारीफ

भोजपुर : जिला के लिए कल का दिन गौरवपूर्ण रहा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों भोजपुर डीएम को सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति से सम्मान मिलने के बाद प्रशासनिक महकमामें हर्ष का माहौल है. हर तरफ जिला और डीएम की तारीफ हो रही है. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नूर अहसन ने बताया कि भूमि सम्मान कार्यक्रम के तहत डीएम राजकुमार को प्लेटिनम श्रेणी के पुरस्कार से नवाजा गया. इसका एक वीडियो भी उन्होंने जारी किया है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भोजपुर के डीएम राज कुमार, अपर समाहर्ता मनोज कुमार झा और भूमि सुधार उप अपर समाहर्ता मोना झा को सम्मानित कर रही हैं.

डीएम राजकुमार को राष्ट्रपति के हाथों से मिला प्लेटिनम पुरस्कार, PM मोदी भी  कर चुकें हैं तारीफ - Bhojpur news bhojpur dm rajkumar got platinum award by  the president know why –देश के 9 राज्यों के 68 जिलों को भारत सरकार की ओर से भूमि सम्मान कार्यक्रम के तहत प्लेटिनम श्रेणी के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था. इसमें भोजपुर के डीएम राज कुमार सहित बिहार के पांच जिलों नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय व किशनगंज को भी शामिल किया गया था. भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग कीओर से मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भूमि सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें राष्ट्रपति के हाथों प्लेटिनम श्रेणी के लिए प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया. बता दें कि डीएम के पीएम मोदी भी मुरीद हैं.
डीएम के अलावा दो और अधिकारी हुए सम्मानित

भोजपुर डीएम के साथ जिले के अपर समाहर्ता मनोज कुमार झा और भूमि सुधार उप समाहर्ता मोना झा को भी सम्मानित किया गया. बता दें कि राज्य की राज्यस्तरीय टीम और जिला टीम को छह क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह सम्मान दिया गया है. इसमें भू अभिलेखों का कंप्यूटरीकरण, राज्य के राजस्व मानचित्रों का डिजिटलाइजेशन, अधिकार अभिलेखों का कैडस्ट्रल, मानचित्रों के साथ संबंधन, निबंधन विभाग का कंप्यूटरीकरण, निबंधन कार्यालय एवं भू अभिलेखों का एकीकरण और अंचल स्तरीय आधुनिक अभिलेखागार तैयार करना शामिल था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading