बिहार भाजपा की टीम आज से हस्ताक्षर अभियान चला रही है। यह अभियान 9 अगस्त तक चलेगा। भाजपा की युवा मोर्चा की टीम ने इसकी शुरूआत की है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कई तस्वीरों की जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना को दर्शाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और सीएम नीतीश कुमार की सरकार बर्बर तरीके से लाठियां बरसाने का काम कर रही थी। इसमें हमारे 771 कार्यकर्ता घायल हो गए। जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई।
सम्राट बोले- हमने भ्रष्टचार का हिसाब मांगा तो हमें लाठियों से पिटवाया

वहीं जदयू ने भाजपा के इस हस्ताक्षर अभियान पर पटलवार किया है। जदयू एमएलसी और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बीते 2013 के अक्टूबर माह में गांधी मैदान की एक सभा में बम विस्फोट हुआ था। उस समय तत्कालीन भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की सभा में विस्फोट के कारण कई भाजपा के कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी और उस समय नरेंद्र मोदी ने इस घटना में मौत के शिकार हुए सभी के पीड़ित परिजनों को नौकरी देने की बात कही थी लेकिन अभी तक उन्हें राहत नहीं मिली। भाजपा को उसके लिए भी हस्ताक्षर अभियान चलाना चाहिए और उन्हें राहत देना चाहिए।