बिहार में बारिश नहीं होने से सूखे जैसे हा’लात, किसानों को मुफ्त बीज बांटेगी नीतीश सरकार

पटना : बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि सूखे की स्थिति में किसानों को राहत देने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बारिश नहीं होने की स्थिति में सरकार आकस्मिक कौशल योजना के तहत किसानों को 15 फसलों के मुफ्त बीज बांटेगी। कृषि फीडर में  12 घंटे बिजली देने के लिए सभी डीएम को निर्देश दे दिए गए हैं। डीएम से कहा गया है कि वह प्राथमिकता के आधार पर सिंचाई के लिए बिजली ज्यादा दें। बिजली कटौती कम हो। एक बार में लगातार कम से कम 5 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए।

बिहार में बारिश नहीं होने से सूखे जैसे हालात, किसानों को मुफ्त बीज बांटेगी नीतीश सरकारविकास भवन स्थित अपने कक्ष में बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कृषि मंत्री ने बताया कि बिहार में इस बार मॉनसून की बारिश कम हुई है। इस कारण अभी तक 49 फ़ीसदी रोपनी ही हो पाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के स्तर से सूखे की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। नौ जिले में ज्यादा कम बारिश हुई है। इन जिलों में आकस्मिक फसल योजना के तहत बीज पहले दिए जाएंगे। इस संबंध में सर्वे हो चुका है।

इसके अलावा कृषि मंत्री ने कहा कि डीजल अनुदान के लिए डेढ़ सौ करोड़ दिए गए हैं। जरूरत पड़ी तो और राशि दी जाएगी। पिछले साल 600 करोड़ रुपये से अधिक राशि दी गई थी। डीजल अनुदान के लिए अभी तक 13000 से अधिक किसानों ने आवेदन कर दिया है। वहीं कृषि निदेशक आलोक रंजन घोष ने कहा कि अतिरिक्त बीज के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading