बेगूसराय में दूध का प्रोडक्ट तैयार करने के लिए लगेगा 331 फैक्ट्री, जानें सरकार की यह योजना और लाभ लेने का तरीका

बेगूसराय : अगर आप उद्योग लगाने की लिए सोच रहे हैं और आपके पास पैसा नहीं है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. उद्योग विभाग उद्योग लगाने में आपकी करेगा, दरअसल, उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने हर क्षेत्र के लिए योजना बनाई है. ऐसे में अब बेगूसराय जिला में दूध से बने प्रोडक्ट के निर्माण करो लेकर 331 फैक्ट्री लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. ऐसे में PMFME योजना की मदद से आप भी उद्योग लगाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं. आपको बता दें कि कोई भी आठवीं पास व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकता है और बहुत कम ब्याज दर पर 50 लाख रुपए तक का लोन ले सकता है.बेगूसराय उद्योग विभाग के रिसोर्स पर्सन दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 331 उद्योग लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. केंद्र सरकार PMFME योजना के तहत फूड इंडस्ट्री शुरु करने वाले युवाओं को लोन उपलब्ध कराएगी. 30 लाख से कम के लोन पर 10 फीसदी तक की सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा. वहीं 30 से 50 लाख तक के लोन पर किसी प्रकार की कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी. वहीं इस योजना का लाभ लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना अनिवार्य है. जबकि 50 लाख तक की सहायता प्राप्त करने के लिए मैट्रिक पास होना अनिवार्य है.

ऐसे लें योजना का लाभ
उद्योग विभाग के राहुल कुमार और दीपक कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है. इच्छुक व्यक्ति नगर थाना के पास जिला उद्योग कार्यालय आकार आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए चार डाक्यूमेंट्स पास रहना बेहद जरूरी है. जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल और बैंक खाते का 6 महीने की पूरी डिटेल की कॉपी शामिल है. इन सभी कागजात लेकर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या उद्योग विभाग कार्यालय से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.