‘लोकसभा चुनाव हारने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी विदेश में बस जाएंगे’ लालू यादव ने किया बड़ा दावा

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है। लालू यादव ने कहा कि ‘अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हार को लेकर चिंतित पीएम मोदी चिंतित है। वे विदेश में ठिकाना तलाश रहे हैं।’ आरजेडी सुप्रीमो का ये बयान कुछ दिन पहले मोदी के ‘भारत छोड़ो’ तंज के जवाब में आया है। प्रधानमंत्री ने I.N.D.I.A गठबंधन बनाने वाले विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया था। प्रसाद ने कहा, ‘यह मोदी हैं, जो पद छोड़ने की योजना बना रहे हैं। यही कारण है कि वह इतने सारे देशों का दौरा कर रहे हैं। वह एक ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां वह आराम कर सकें और पिज्जा, मोमोज और चाउमीन का आनंद ले सकें।’

RJD चीफ Lalu Yadav को SC का नोटिस, चारा घोटाला केस में मिली जमानत पर मांगा  जवाब | Supreme Court Notice To Lalu Prasad Yadav Over CBI SLP In Fodder  Scam Caseमुंबई में अगले महीने गठबंधन की बैठक, नीतीश संग होंगे शामिल: लालू

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे और बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव की ओर से आयोजित एक समारोह में शामिल हुए। इस समारोह में मीडिया से बात करते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि वह अगले महीने मुंबई में आयोजित होने वाली ‘I.N.D.I.A’ की अगली बैठक का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाग लेंगे।

संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे पीएम मोदी: लालू यादव

लालू प्रसाद यादव ने आरोप लगाया, ‘नरेन्द्र मोदी संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम इस प्रयास को विफल कर देंगे। हमें एकता बरकरार रखते हुए भाजपा को हराना चाहिए।’ उन्होंने मणिपुर में महिलाओं के उत्पीड़न की घटना का जिक्र करते हुए वहां जारी संघर्ष के लिए भी केंद्र को जिम्मेदार ठहराया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading