सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,सीसीटीवी के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र में नजर

झारखंड : झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर सोमवारी के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ पड़ पड़ी है। राजकीय श्रावणी मेला, 2023 के सोमवारी को बोल बम और हर हर महादेव से नारों से गुंजायमान है। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर श्रद्धालुओं के रंग से सराबोर है। बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए है। बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में सरकारी पूजा के पश्चात अहले सुबह 04 बजकर 01 मिनट से श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर रहे है। अरघा सिस्टम से बाबा भोलेनाथ के भक्त कतारबद्ध होकर जलाभिषेक कर रहे.

Pin on Places to visit​कांविड़या पथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बाबा बैद्यनाथधाम में सम्पूर्ण कांवड़िया रूट लाइन के साथ-साथ सभी होल्डिंग प्वाइंट और महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच कतारबद्ध होकर श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक कर रहे हैं।

Baba Baidyanath Dham Jyotirling at Deoghar, Tip & Information for visitorsसीसीटीवी के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र में नजर

बैद्यनाथ मंदिर परिसर के अलावा पूरे शहर में सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जा रही है। मेला परिसर में स्वास्थ्य शिविर, ओपी पूर्ण रूप से एक्टिव मोड में कार्यरत है।
​सीसीटीवी के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र में नजरशिवगंगा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

शिवगंगा में एनडीआरएफ की टीम उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रख रही है। सूचना सहायता कर्मी अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित हैं। श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोगकर रहे हैं ।
बेहतर साफ-सफाई में देवघर बाबा मंदिर को देशभर में तीसरा स्थान | Clean Iconic  Palace award to Devghar Baba Temple - Dainik Bhaskar

​

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.