अब पूरा कर लें ये दोनों काम, खाते में क्रेडिट होंगे सीधे 4000 रुपए

जिन लाभार्थियों के खाते में अभी तक भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं पहुंचा है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है. लाभ पाने के लिए उन्हें सबसे पहले सरकार द्वारा बताए गए दोनों नियमों को फॅालो करना है. इसके बाद संबंधित किसान के खाते में 14वीं और 15वीं दोनों किस्तों का  लाभ एक साथ पहुंच सकता है. यानि ऐसे किसानों के खाते में सीधे 4000 रुपए क्रेडिट हो सकते हैं. लेकिन इसके लिए ईकेवाईसी व भूसत्यापन  कराना जरुरी होगा.

pm kisan amount may increase in budget 2023 pradhanmantri kisan samman  nidhi yojana 13th installment latest update news | मोदी सरकार अब किसानों को  देगी 8000 रुपये! बजट 2023 में बढ़ सकतीइन कारणों की वजह से अटक सकती है किस्त 
दरअसल, 27 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के सीकर डीबीटी के माध्यम से देश के 8.5 किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि की 14वीं किस्त ट्रांसफर की है. लेकिन इस सीजन भी लगभग 3 करोड़ किसान ऐसे हैं जिन्हें पात्रता के बाद भी स्कीम का लाभ नहीं मिला है. ऐसे किसान अभी भी संबंधित बैंक के चक्कर लगा रहे हैं. इन लाभार्थियों के लिए सरकार का संदेश है कि भू सत्यापन व ईकेवाईसी को जल्द से जल्द पूरा करा लें.  क्योंकि ज्यादातर किसानों को इन्हीं दोनों कारणों के चलते लिस्ट से अलग किया गया है.

गलती में करें सुधार, दोनों किस्त आएंगी एक साथ
विभागीय अधिकारियों का तो यहां तक मानना है कि यदि आप 15वीं किस्त से पहले भूलेख सत्यापन और ईकेवाईसी का काम पूरा कर लेंगे तो आपको दोनों किस्तों का लाभ एक साथ भी मिल सकता है. यानि आपके खाते में 2 हजार के स्थान पर पूरे 4000 रुपए क्रेडिट किये जा सकते हैं. लेकिन ये तभी संभव होगा. जब आप सरकार द्वारा बताए नियमों को फॅालो करेंगे. आपको बता दें कि अब दिसंबर में 15वीं किस्त सरकार लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करेगी. इससे पहले ही सभी पात्र किसानों को दोनों गलतियों में सुधार करना है..

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading