कमाल की डांसर है 18 साल की ट्रांस वुमन ‘मासूम’, बनना चाहती है पुलिस अफसर

पटना : नाचना और गाना किसे पसंद नहीं आता. यह एक ऐसी विधा है जिसके द्वारा आप अपने मन के भाव को लोगों के सामने बड़े ही सहजता से व्यक्त कर सकते हैं. आज हम एक ऐसी ही डांसर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने आप में अनोखी है. हम एक ट्रांस वुमन की बात कर रहे हैं. इन्होंने कहीं भी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली, फिर भी सैकड़ों जगहों पर अपने शानदार परफॉर्मेंस के झंडे गाड़ चुकी हैं.

क्यों भारत को तत्काल पुलिस सुधारों की जरूरत है? | ORF18 वर्षीय ट्रांस वुमन मासूम 12वीं की छात्रा है और पटना के दानापुर की रहने वाली है. मासूम बताती है कि वह बचपन से ही डांस कर रही हैं और इसके लिए उन्होंने कहीं ट्रेनिंग नहीं ली है. टीवी और इंटरनेट पर वीडियो देखकर ही मासूम ने डांस सीखा और आज प्रोफेशनल डांसर्स से भी बेहतर है. मासूम ने बताया कि वह भले ही पुरुष के रूप में पैदा हुई, पर अंदर से स्त्री थी. ऑपरेशन के बाद वह ट्रांस वुमन के रूप में अपने सपनों को पूरा करने के लिए जूझ रही है.

बनना चाहती है पुलिस ऑफिसर
मासूम बताती है कि 12वीं में वह आर्ट्स सब्जेक्ट लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है. भविष्य में मासूम पुलिस ऑफिसर बनना चाहती है. मासूम ने बताया कि वर्तमान में वे दोस्ताना सफर के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है. इसके साथ ही वह ट्रांसजेंडरों द्वारा संचालित सतरंगी रेस्टोरेंट में बतौर गेस्ट कॉर्डिनेटर काम भी करती है. डांस के बारे में वह कहती है कि इसका शौक बचपन से ही था. आज स्टेज पर या फिर जहां भी मौका मिलता है, वह झूम के नाचती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading