242 दिन में 15 हजार km की साइकिल यात्रा कर लौटा छात्र, देश को करीब से देखने की इच्छा हुई पूरी

सहरसा : जिले के बैजनाथपुर के रहने वाले स्नातक के छात्र रवि प्रकाश 242 दिनों में देशभर में 15 हजार km साइकिल से यात्रा कर लौट आए हैं.भारत भ्रमण के दौरान उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों की सभ्यता, संस्कृति, वहां के लोगों के रहन-सहन और स्वभाव को करीब से देखा. जो अद्भुत और रोमांचकारी था. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग प्रदेश की भाषा भी सीख लिया. इस यात्रा को पूरा करने के बाद रवि प्रकाश, उनके पिता और दादाजी भी काफी खुश हैं. रवि कहते हैं कि ट्रेन, बस या फिर अपने निजी वाहन से अपने प्यारे भारत देश को इतना करीब से नहीं देख पाता.

रवि फिलहाल साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन कर रहे हैं. उन्होंनेबताया कि वर्ष 2022 के नवंबर महीने में उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत झारखंड से की थी. साइकिल चलाते हुए उन्होंने 15 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेश को कवर किया.अन्य राज्यों में प्रवेश करने के बाद वहां के लोगों का काफी सहयोग मिला. लोगों का प्यार मिल रहा था. झारखंड से यात्रा शुरू करने के बाद वे बिहार होते हुए वेस्ट बंगाल, सिक्किम, असम, वापस बंगाल से उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, नॉर्थ जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली पहुंचे. उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उन्होंने अपनी साइकिल पर जरूरत का सारा सामान रख रखा था. काफी कम खर्च में उन्होंने इस यात्रा को पूरा किया.

यात्रा के दौरान आई थी कई चुनौती
रवि प्रकाश ने कहा कि उनकी यह साइकिल यात्रा मानवीयता और प्रकृति को समर्पित था. हम सभी लोग प्रकृति से किसी ना किसी रूप में छेड़छाड़ कर रहे हैं. इस कारण आने वाले समय में लोगों को काफी परेशानी हो सकती है. इसी संदेश को लेते हुए हमने इस साइकिल यात्रा की शुरुआत की, जो आज पूरी तरह से सफल साबित हुई है. रवि ने बताया कि यात्रा के दौरान कई जगह पर जंगल से गुजरना पड़ता था. जहां जंगली जानवरों का भी सामना करना पड़ा. उन सभी चुनौतियों को दूर करते हुए उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading