मुजफ्फरपुर : बारिश के पानी में शहरी जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के तहत किये गए कार्यो की क़्वालिटी पर शहर के बुद्धिजीवी नागरिको द्वारा उठ रहे सवाल। नगर निगम प्रशासन की ओर से हाल में छाता चौक पर पुलिया का निर्माण कराया गया है। पुलिया को चालू हुए अभी दो माह भी पूरा नहीं हुआ है. वहीं पहली बरसात में ही पुलिया की स्थिति जर्जर हो गयी है। हालात यह है कि कई जगहों पर सरिया तक बाहर निकल आया है।

जो राहगीरों के लिए मुसीबत बन चुका है. इतनी जल्दी पुलिया के टूटने से निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगा है, जबकि छाता चौक पुलिया का निर्माण दो खंडों में किया गया। निर्माण के दौरान लोगों को करीब तीन महीनें तक आवागमन को लेकर बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

 

इस मामले को लेकर मुजफ्फरपुर निवासी महेश प्रसाद सिन्हा ने नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद सीएम ने डीएम को त्वरित कार्यवाई करने का आदेश दिया है, इसके बावजूद डीएम द्वारा आदेश की अवहेलना की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading