बिहार के अस्पतालों में बंद नहीं होगी ओपीडी सेवा, डॉक्टरों की हड़ताल टली

बिहार : बिहार के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुक्रवार और शनिवार को बंद नहीं होगी। डॉक्टरों ने पूर्व में घोषित हड़ताल को टाल दिया है। बिहार चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) ने ओपीडी कार्य बहिष्कार 21 दिनों के लिए टाला गया है। फिलहाल अस्पतालों की ओपीडी सेवा जारी रहेगी। भासा के पदाधिकारियों की स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव और कार्यपालक निदेशक से वार्ता के बाद यह फैसला लिया गया है।

7 दिनों से जारी इंटर्न डॉक्टरों की हड़तालभासा के प्रवक्ता डॉ. विनय कुमार ने बताया कि गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव तथा सचिव सह कार्यपालक निदेशक से संघ के राज्य स्तरीय नेताओं की वार्ता हुई। वार्ता में दोनों अधिकारियों ने कई मुद्दों पर सहमति दी है। इसके बाद सहमति के बिंदुओं के क्रियान्वयन के लिए सरकार को 21 दिनों का समय संघ द्वारा दिया गया है। जिन प्रमुख मांगों पर सहमति बनी है उनमें मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत सात वर्षों से अधिक की सजा के लिए कानून बनाने, विपार्ड प्रशिक्षण के दौरान 12 चिकित्सकों पर कोई अनुशासनातमक कार्यवाही नहीं करने, सेवारत चिकित्सकों को पीजी, डीएनबी में 30 सीट आरक्षित करने, पति-पत्नी के ऐच्छिक पदस्थापन शामिल हैं।डेंटल हेल्थ सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि दंत और आयुष चिकित्सकों की घोषणा के कारण भासा बैकफुट पर आ गया। उन्होंने कहा कि भासा के कार्य बहिष्कार की घोषणा के बाद दंत चिकित्सक संघ ने आयुष चिकित्सकों के साथ ओपीडी संभालने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.