#बिहार में बाढ़: सिमरिया से NH-31 को जाने वाली सड़क कटी, 22 गांव का संपर्क टूटा

बिहार: भागलपुर नवगछिया के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन जाती है. कई सड़कों पर पानी का दवाब भी पड़ता है. इस वर्ष भी कुछ ऐसा ही हुआ जिससे लगभग 22 गांवों का संपर्क भंग हो गया. हम आपको बता दें कि नवगछिया के गोपालपुर के सिमरिया से NH-31 को जाने वाली सड़क आजमाबाद के पास बाढ़ के पानी के दवाब के कारण सड़क कट गई. जिससे करीब 22 गांवों के सम्पर्क भंग हो गया. लोग नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं. करीब 20 से 25 हजार की आबादी का आवागमन बाधित हो गया है. स्कूल व कॉलेज जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी होती है.

वहीं ग्रामीण अश्विनि कुमार ने कहा कि हर वर्ष बाढ़ का दंश झेलते हैं. इस बार तो सड़के ही कट गई. काफी परेशानी होती है. सबसे अधिक परेशानी पशुओं का चारा लाने में होता है. पहले बाइक व साइकिल से आसानी से चारा ला लेते थे. लेकिन अब काफी परेशानी होती है. उन्होंने बताया कि ये सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत यह सड़क बनी थी, लेकिन एक भी सलूइस गेट नहीं बनाया गया. जिससे पानी का दबाव पड़ते ही यह सड़क टूट गई. अगर सलूइस गेट रहता तो सड़के बची रह जाती.

10 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है

वहीं ग्रामीण प्रिंस कुमार ने बताया कि अगर नाव का सहारा नहीं लेंगे तो 10 किलोमीटर घूम के जाना पड़ेगा. सरकार को यहाँ सलूइस गेट बनाना चाहिए. वहीं प्रिंस कुमार अपने पार्सल को लेने नाव से पहुंचे जब उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि मजबूर हू. गांव तक पार्सल नहीं पहुंचा रहा है. इसलिए नाव से लेने आना पड़ता है. उन्होंने बताया कि काफी कष्टदायक जिंदगी हो गई है. मुखिया के द्वारा एक नाव की व्यवस्था की गई है. कुछ लोग अपना जुगाड़ कर भी आवागमन कर रहे हैं.

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading