बाबा बर्फानी के रुप में दिखे हरिहरनाथ महादेव, बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

वैशाली : श्रावण माह की सातवीं सोमवारी को हरिहर क्षेत्र स्थित सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार पूजन किया गया. इस दौरान बाबा हरिहरनाथ बाबा बर्फानी के रूप में दिखे. बाबा हरिहरनाथ का बर्फानी बाबा के रूप में अद्भुत और अलौकिक दर्शन करने को लेकर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों के लिए यह अद्भुत क्षण था. पूजन के बाद बाबा की भव्य आरती की गई.

हर दिन होती है अलग-अलग सजावट

बताया जाता है कि सावन मास में बाबा हरिहर नाथ मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग तरीके की सजावट होती है. जिसे देखने के लिए दर्शक सोनपुर ही नहीं, बल्कि अलग-अलग जिले से भी पहुंचते हैं. पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के लोग भी बाबा का दर्शन करने के लिए प्रतिदिन पहुंचते हैं. वहीं दर्शकों की भीड़ देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था.हरिहरनाथ और सोनपुर थाना की पुलिस के साथ-साथसोनपुर एसडीओ, एसडीपीओ और तमाम आला अधिकारी यहां पर तैनात रहते हैं. ताकि बाबा के भक्तों को कोई दिक्कत ना हो.

लगाए गए हैं सीसीटीवी कैमरे

हरिहर नाथ मंदिर आने वाली सड़कों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.बाबा हरिहर नाथ का बर्फानी बाबा के रूप में अद्भुत अलौकिक दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. हैं. मंदिर के मुख्य पुजारी सुशील चंद्र शास्त्री जी महाराज ने बताया कि इस बार पुरुषोत्तम मास लगने के कारण बाबा बर्फानी के रूप में हरिहरनाथ को सजाया गया था. बाबा बर्फानी का साक्षात दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. इससे दौरान वातावरण पूरी तरीके से भक्तिमय हो गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading