बिहार के इस जिले में फ्री में दिखाई जा रही ‘गदर-2’ फिल्म, फटाफट बुक करें टिकट

पूर्वी चम्पारण: पिछले 11 दिनों में 400 करोड़ कमा चुकी बॉलीवुड मूवी गदर-2 को लेकर पूर्वी चंपारण में भी दीवानगी कम नहीं है. यही कारण है कि पूर्वी चंपारण के रहने वाले एक उद्योगपति एक-दो नहीं, बल्कि 3 सिनेमा हॉल बुक कराकर लोगों को फ्री में फिल्म दिखा रहे हैं. यह उद्योगपति कोई और नहीं, बल्कि ब्रावो फार्मा के सीएमडी राकेश पांडे हैं. सोमवार को राकेश पांडे द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया गया. इसमें बताया गया कि उनकी संस्था ‘ब्रावो फाउंडेशन’ द्वारा पूर्वी चंपारण के तीन अलग-अलग सिनेमा हॉल में विभिन्न डेट पर गदर-2 मूवी दिखाई जाएगी.

Gadar 2 Advance Booking Sunny Deol And Ameesha Patel Starrer Films Shows  Will Be Housefull Director Anil Sharma Said GOD Is Kind | Gadar 2 Advance  Booking: गदर 2 की धुंआधार होब्रावो फाउंडेशन के अनुसार, यह फिल्म 23 अगस्त को संजय सिनेप्लेक्स (माधव हॉल कैंपस) जानपुल मोतिहारी में, 24 अगस्त को संगीत सिनेमा छतौनी मोतिहारी में और 25 अगस्त को द सिनेमा कल्याणपुर में दिखाई जाएगी. उपरोक्त तीनों दिन दोपहर 12 बजे के शो में फिल्म दिखाई जाएगी. साथ ही उन्होंने हिट भोजपुरी अंदाज में लिखा, “हमरा चम्पारण के भाई-बहिन लोग बहुत काम होता त तनी सिनेमा भी देख लेहल जाव. आखिर हिंदुस्तान का साथ-साथ चम्पारण भी जिंदाबाद रहे के चाहीं. ठीक बा ….! जय हिन्द जय चम्पारण.’

ऐसे मिलेगा फ्री टिकट
ब्रावो फाउंडेशन मोतिहारी कार्यालय के राजेश रंजन ने बताया कि उपरोक्त दिनों में जिनको भी नि:शुल्क फिल्म देखनी है, वे फ्री टिकट ब्रावो फाउंडेशन के मोतिहारी बरियारपुर रामसन प्लाजा के फर्स्ट फ्लोर स्थित कार्यालय से आकर प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें साथ में अपना आधार कार्ड लेकर आना होगा. व फ्री टिकट प्राप्त करने में किसी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए मोबाइल नंबर-9507393845 और7250412977 पर संपर्क कर सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.