मंदिर से मस्जिद तक, गुरुद्वारों से गांगा किनारे तक हम होंगे कामयाब के गूंज रहे नारे

मिशन चंद्रयान-3 पर भारत ही नहीं दुनिया भर के वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोगों की नजरें टिकी हुई हैं. जैसे-जैसे चंद्रयान की लैंडिग का समय करीब-आ रहा है. वैसे-वैसे लोगों की धड़कने भी बढ़ती जा रही हैं. देश के कोने-कोने से हर तबके के लोग ‘मून मिशन’ के सफल होने की कामना कर रहे हैं. हर को मिशन मून की सफलता के लिए भारत समेत दुनिया के कई देशों में पूजा-अर्चना की गई है. भारत के मंदिरों में पूजा पाठ, गुरुद्वारों में अरदास और मस्जिदों में दुआओं का सिलसिला जारी है. सुबह से ही काशी, मथुरा और हरिद्वार में हवन-पूजन किया जा रहा है. वहीं,  तमिलनाडु के रामेश्वरम मंदिर में शिव की अराधना की गई. पुणे के सिद्धिविनायक मंदिर में ने लोगों ने पूजा अर्चना की.

cnandryan3मिशन मून की सफलता के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज दिल्ली के बंगला साहब गुरुद्वारा में मत्था टेका और सफलता की कामना की. वहीं, ओडिशा के भुवनेश्वर में मुस्लिमों ने नवाज अता कर मिशन मून की सफलता की कामना की. इसके अलावा प्रयागराज में स्कूली बच्चों ने रेत पर चांद की तस्वीर उकरेकर हम होंगे कामयाब की कामना की.

दुनिया की नजर भारत पर टिकी

भारत समेत पूरी दुनिया की नजर इस समय चांद पर टिकी हुई हैं. अब से कुछ ही देर बाद यानी 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद की दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. चंद्रयान चांद की सतह पर उतरने में कामयाब होने के बाद अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की ओर से ये बड़ी छलांग होगी. अगर मिशन मून सफल हो जाएगा तो भारत इकलौता देश होगा जो इस हिस्से पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल होगा.

यहां देखें चंद्रयान-3 का लाइन प्रसारण

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शाम 5 बजकर 20 मिनट से इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर शुरू हो जाएगा. जैसे ही चांद की सतह पर विक्रम लैंडर लैंड करेगा कि उसका एक साइट पैनल कवर हो जाएगा. इसके बाद प्रज्ञान रोवर छह पहियों के जरिए बाहर आएगा और इसरो से कमांड मिलने के बाद चांद की साउथ पोल पर आगे बढ़ेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading