बिहार के 23 जिलों में झमाझम बारिश, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना : बिहार में 26 अगस्त तक मानसून का सिस्टम काफी सक्रिय है. इस वजह से बारिश का सिलसिला जारी है. पटना समेत प्रदेश के दर्जन भर से अधिक जिलों में बारिश हो रही है. बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में कमी आई है और मौसम सुहाना हुआ है. मौसम विभाग ने पटना सहित बिहार के 23 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है, वहीं 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Etv Bharatबिहार में झमाझम बारिश

मौसम विभाग की मानें तो अभी के समय मानसून की द्रोणी रेखा फिरोजपुर, अंबाला, बरेली, पटना, से होकर पूर्व-दक्षिण की ओर मिजोरम तक प्रभावी है. इसके साथ ही एक अन्य द्रोणी रेखा समुद्र तल से औसत 1.5 किलोमीटर ऊपर उत्तर-पश्चिम में उत्तर प्रदेश से बिहार होते हुए उप हिमालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक प्रभावी है. इसके कारण राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की अनुकूल स्थिति बनी हुई है.

11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 12 जिले पटना, गोपालगंज, सीवान, सारण, भागलपुर, खगड़िया, बांका, किशनगंज, वैशाली, बेगूसराय, मुंगेर और अररिया में भारी बारिश को लेकर के येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं प्रदेश के 11 जिले सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, शिवहर, पूर्णिया, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में अति भारी बारिश और पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश के साथ वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो अत्यधिक भारी वर्षा के दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग ने सतर्क और सावधान रहने की अपील की है. मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त के बाद एक बार फिर से बारिश की गतिविधि में कमी देखने को मिल सकती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.