बिहार शिक्षक भर्ती : बिहार में शिक्षकों की बंपर भर्ती के लिए परीक्षा जारी है. गौरतलब है कि राज्य में 1.70 लाख शिक्षक पदों पर भर्तियां की जा रही हैं. इसके लिए फिलहाल परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है. परीक्षा 24 अगस्त से शुरू है. आज यानी 26 अगस्त को परीक्षा का आखिरी दिन है. अब तक की परीक्षाओं में अभ्यर्थियों ने पेपर को मॉडरेट से कठिन बताया है. हांलाकि कई पाली के अभ्यर्थियों ने कुछ विषयों को काफी आसान बताया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गणित को लेकर उम्मीदवारों के मिले-जुले रिएक्शन आए हैं. कुछ पाली में यह बेहद कठिन तो कुछ में आसान थी. वहीं इतिहास और समसायिक विषयों के सवालों को भी अभ्यर्थियों ने कठिन कहा है. कुल मिलाकर हर पाली का कठिनाई स्तर अलग-अलग रहा है. ऐसे में बाद में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी.
कितना रह सकता है कट ऑफ
बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का कट ऑफ तो रिजल्ट जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगा. लेकिन उम्मीदवारों के रिस्पांस और परीक्षा में पूछे जा रहे सवालों के आधार पर एक्सपर्टस की ओर से कट ऑफ को लेकर कुछ अनुमान लगाए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए 60 से 65, ओबीसी के लिए 60 से 62, ईबीसी के लिए 60 तक कट ऑफ रह सकता है. वहीं महिलाओं के लिए सामान्य वर्ग का 58 तक, ओबीसी का 50 से 55 और ईबीसी के लिए 48 से 52 और एससी एसटी वर्ग के लिए 45-48 अंक तक कट ऑफ रह सकता है. फिलहाल अभ्यर्थी परीक्षा के पेपर, आंसर की एवं अन्य जानकारी चेक करने के लिए बीपीएससी की साइट पर विजिट कर सकते हैं.