बिहार : देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अभी से ही तैयारियों में जुट गईं हैं। भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्ष ने एकजुट होकर I.N.D.I.A गठबंधन बनाया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी इस गठबंधन का हिस्सा है।
रोजगार को लेकर तेजस्वी ने साधा निशाना
सीएम नीतीश कुमार आए दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को तमाम मुद्दों पर घेरते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से पीएम मोदी पर तंज कसा था। अब बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। उन्होंने नौकरी और रोजगार को लेकर भाजपा सरकार और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।
परीक्षा देने के लिए दूसरे राज्य से आए अभियार्थी
रविवार को एक ट्वीट में उन्होंने सीएम योगी पर हमला बोलते हुए लिखा, ‘योगी जी, आपने ये तो सुना ही होगा। भूखे पेट भजन नहीं होय गोपाला, ले तेरी कंठी ले तेरी माला।’ दरअसल, बिहार में 24 से 26 अगस्त तक शिक्षक भर्ती परीक्षा हुई थी। इसमें बिहार के लिए अलावा यूपी के भी परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। उस दौरान तमाम दूसरे राज्यों के परीक्षार्थियों ने अपने राज्य सरकार पर सवाल उठाए थे। तेजस्वी ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया था। इसी मामले को लेकर तंज कसते हुए सीएम योगी पर हमला बोला।