रक्षाबंधन पर बहनों को सरकार का तोहफा, फ्री में सफर कर सकेंगी महिलाएं, जानें टाइमिंग और रूट

पटना : रक्षाबंधन बहनों का दिन होता है. इस दिन भाई अपनी बहन को उपहार स्वरूप कुछ गिफ्ट देते हैं. बहनों को भी राखी बांधने के बाद इस गिफ्ट का इंतजार बेसब्री से होता है. इसी परंपरा को निभाते हुए बिहार सरकार ने भी राज्य की महिलाओं को गिफ्ट दिया है. यह उपहार उन सभी महिलाओं के लिए है, जो रोज बस से सफर करती हैं. रक्षाबंधन के दिन 31 अगस्त को महिलाओं और छात्राओं के लिए राजधानी पटना में सरकारी बस की सुविधा मुफ्त रहेगी. पटना शहर में सभी सरकारी बस पर सफर करना निःशुल्क कर दिया गया है. इसके लिए समय और रूट का निर्धारण भी किया गया है.

Double buses will run with free travel for women on Raksha Bandhan | Raksha  Bandhan 2021 : बहनों को मुफ्त बस यात्रा के साथ प्रमुख रूटों पर दोगुनी बसें  उतारेगा रोडवेज विभाग | Patrika Newsयह है टाइमिंग
राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप 31 अगस्त को सरकारी बसों में सफर निःशुल्क कर दिया है. कोई बहन अपने भाई को राखी बांधने के लिए पटना के एक जगह से दूसरे जगह पर जाना चाहती है, तो उनको इसका लाभ मिलेगा. इसके साथ किसी भी मकसद से 31 अगस्त को बस का सफर पटना में महिलाओं के लिए निःशुल्क रहेगा. इसके लिए समय और रूट का भी निर्धारण किया गया है. समय की बात करें तो 31 अगस्त की सुबह 7 बजे से रात 8.30 बजे तक उन्हें बस से यात्रा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा.

 

यह है रूट
रक्षाबंधन के दिन निःशुल्क बस सेवा की सुविधा रूट संख्या 111, 111 ए, 222, 444, 555, 888, 888ए, 100, 200, 999 के अलावा आईएसबीटी-पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से परिचालित होने वाली अन्य बसों पर लागू होगी. वे इस दिन किसी बस में बैठकर फ्री में कहीं भी आ और जा सकती हैं. आपको बता दें कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में रक्षाबंधन पर बहनों, बेटियों और तमाम महिलाओं के लिए बस में फ्री सफर की व्यवस्था 2018 में शुरू की गई थी. तब से हर साल राखी पर उन्हें यह सुविधा दी जाती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading