मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के मोतीझील में रविवार को बिहार विद्यालय रसोइया यूनियन की राज्य कमेटी ने बैठक की, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि हर माह न्यूनतम मानदेय 22 हजार रुपये करने के मांग को लेकर रसोइया संघ आंदोलन करेगा।
राज्य अध्यक्ष नरेश राम ने कहा कि आसमान छूती महंगाई के दौर में रसोइया को महज सोलह सौ पचास रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 10 माह के लिए मानदेय का भुगतान करना सही नहीं है। जिसे लेकर विद्यालय रसोइया इसे लेकर चरनबद्ध आंदोलन करेगा।
वहीं राज्य सचिव विभा कुमारी ने कहा कि सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने समेत अन्य मांग को लेकर हम एकजुठ हैं। आंदोलन की शुरुआत 27 सितंबर को जिला मुख्यालय मुजफ्फरपुर एवं मुंगेर से किया जाएगा। इस बैठक के दौरान रंजीत कुमार, विजय भगत, सकीना खातून, नसीमा खातून, रीता देवी आदि गणमान्य उपस्थित रहें।
