‘पाठक जी से और कितनी फजीहत कराएंगे नीतीश जी’.. बोले सुशील मोदी

पटनाः पिछले दिनों बिहार शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव केके पाठक ने सरकारी स्कूलों में हिंदू त्योहार के दौरान दी जाने वाली 14 छुट्टियों को रद्द कर दिया था. भाजपा ने सरकार के इस फैसले को हिंदू विरोधी करार दिया था. चौतरफा दबाव के बाद सरकार ने आखिरकार फैसले को वापस लिया है और सभी छुट्टियां फिर से बहाल कर दी गई हैं, सरकार के इस फैसले पर सुशील मोदी ने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर तंज कसा है.

कई त्यौहार की छुट्टियों में हुई थी कटौती

आपको बता दें कि छुट्टी कटौती को लेकर भाजपा के तमाम नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सुशील मोदी और सम्राट चौधरी ने जमकर हमला बोला था, क्योंकि मुख्य सचिव केके पाठक ने सरकारी स्कूलों में होने वाली रक्षाबंधन, कृष्णाष्टमी, तीज, जितिया, दशहरा, दीपावली और छठ त्यौहार की छुट्टियों में कटौती कर दी थी, अब सरकार ने इसे वापस ले लिया है. जिसे भाजपा अपनी जीत मान रही है.

दरअसल इन दिनों शिक्षा विभाग में शिक्षा में सुधार को लेकर कई ऐसे फैसले अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा लिए गए हैं, जिसे जायज नहीं ठहराया जा रहा है. शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा विभाग अपने फैसलों को लेकर ज्यादा सख्ती बरत रही है और बेतुके फरमान जारी किए जा रहे हैं. जो शिक्षक और बच्चों दोनों के लिए फायदेमंद नहीं है. शिक्षा विभाग की ओर से एक के बाद एक जारी किए जा रहे आदेशों से सरकारी विद्यालयों के बच्चों और अभिभावकों में भी हड़कंप मचा हुआ है. जिसका विरोध शिक्षक और विरोधी पार्टियां भी कर रही हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading