‘गंगाजल से बनाई वैक्सीन..’, VIP प्रमुख मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला, कहा- दिल्ली की कुर्सी हिलेगी

बिहारशरीफ:  विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के प्रमुख मुकेश सहनी  ने कहा कि जिस तरह से डाक्टर ने कोरोना को भगाने के लिए वैक्सीन बनाई थी। उसी तरह से मोदी सरकार को हटाने के लिए हमने गंगाजल से वैक्सीन बनाई है। जब आप यह वैक्सीन लगाइएगा तो दिल्ली की कुर्सी हिलेगी। वह विकासशील इंसान पार्टी व निषाद विकास संघ के तत्वावधान में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में मंगलवार को बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। मुकेश सहनी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के पहले ही मोदी सरकार डर से निषाद के लिए आरक्षण लागू कर देंगे। आज हम लोगों का आरक्षण छीन कर दूसरों को दे दिया गया। समाज के कमजोर वर्गों को मदद करना अच्छी बात है।

बिहार चुनाव:जानिए मुकेश सहनी के बारे में जो खुद तो हार गए लेकिन पार्टी का  सिक्का जमा दिया - Who Is Vip President Mukesh Sahani Son Of Mallah - Amar  Ujala Hindiचश्मे को साफ किया जाए : सहनी

चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो, उच्च जाति का हो, मोदी जी को सभी को एक नजर से देखना चाहिए। लेकिन मोदीका जो चश्मा है, वह एक तरफ धुंधला हो गया है और दूसरी तरह साफ है। उच्च जाति के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण तो दे दिया गया। लेकिन बेलदार, निषाद, मल्लाह का बेटा आज उन्हें गरीब नजर नहीं आता है। अब समय आ गया है कि मोदी जी के चश्मे को साफ किया जाए। अब हम लोगों ने तय कर लिया है कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं।

हम खुद अपनी नाव पार लगा देंगे : मुकेश

मुकेश सहनी ने कहा कि हम केवट की संतान हैं, हम खुद अपनी नाव उस पार लगा देंगे। मंदिर मस्जिद के नाम पर वोट मांगते हैं, सरकार का क्या काम है अस्पताल बनाना, गरीब बच्चों के लिए स्कूल बनाना, ये लोग आप लोगों को गुलाम बनाना चाहते हैं। पांच किलो चावल देकर जिंदगी भर के लिए गुलाम बनाना चाहते हैं और आपके बेटे की नौकरी दूसरे लोगों को देते है। मोदी ने 2014 में कहा था कि हम हर साल 2 करोड़ नौकरी देंगे। पिछले नौ सालों में नौ लाख भी नौकरी मोदी सरकार ने नहीं दिया है। हां, नौ सालों में 35 लाख लोग रिटायर जरूर हुए हैं। विपक्ष के लोगों को भी प्रधानमंत्री बनना है और उन्हें भी वोट चाहिए।

मुकेश सहनी के आते ही चलने लगा चप्पल

मुकेश सहनी के मंच पर पहुंचने के साथ ही कुछ महिलाएं आपस में भिड़ गईं और देखते ही देखते मंच के समीप चप्पल चलने लगीं। इसके बाद पार्टी के लोग बीच बचाव में आए और मामले को शांत कराया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading