पटना में गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्र मंडल में बना चंद्रयान-3 की थीम वाला मंडप, गजानन के सिर पर चमकेगा हीरा

पटना: राजधानी पटना में गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन 19 सितंबर को बड़ी ही धूमधाम से होने जा रहा है. पटना के दरोगा राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल में गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर के विशेष तैयारी की जा रही है. इस बार महाराष्ट्र मंडल में गणेश चतुर्थी के मौके पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की थीम मंडपम तैयार किया जा रहा है. भगवान गणेश के लिए मुंबई में हीरे जड़ित मुकुट तैयार कराया जा रहा है.

पटना के महाराष्ट्र मंडल में गणेश चतुर्थी महोत्सवपटना के महाराष्ट्र मंडल में गणेश चतुर्थी

महाराष्ट्र मंडल को पूरी तरीके से सजाया जा रहा है. इस बार चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग चांद पर होने के बाद गणेश चतुर्थी के मौके पर इसी थीम को बनाने में कारीगर जुटे हुए है. महाराष्ट्र मंडल के सदस्य संजय कुमार ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि देश के लिए इस बार चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग होना खुशी की बात है. जिसको लेकर गणेश चतुर्थी के मौके पर चंद्रयान थीम मंडप बनाया जा रहा है.

दारोगा राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल में गणेश पुजा को लेकर हो रही तैयारी
बिहार के राज्यपाल भी होंगे सामिल

उन्होंने आगे बताया कि 24 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर लेकर भी शामिल होंगे. 25 सितंबर को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. गणेश जी का विसर्जन होगा और महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. कारीगर विष्णु कुमार ने बताया कि बिहार और बंगाल के कारीगर के द्वारा भगवान गणेश के लिए मंडपम तैयार किया जा रहा है. 17 तारीख तक पूरी तरीके से सजा दिया जाएगा.

दारोगा राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल में गणेश पुजा को लेकर हो रही तैयारीचंद्रयान-3 की थीम पर सजेगा मंडप

बता दें कि इस बार महाराष्ट्र मंडल में चंद्रयान-3 की थीम पर भगवान गणेश का मंडप देखने को मिलेगा. जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है और महाराष्ट्र मंडल के पीछे एक बड़ा पंडाल भी बनाया जा रहा है. प्रसाद तैयार कराया जाएगा खाने-पीने और बैठने की व्यवस्था की जाएगी.

दारोगा राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल में गणेश पुजा को लेकर हो रही तैयारी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading