रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से IGIMS जाना हुआ आसान, कैंपस में भी चलेगी बस, देने होंगे इतने रुपए

पटना : राजधानी के IGIMS में इलाज कराने आने वाले परिजनों को कैम्पस से ही बस की सुविधा मिलने वाली है. IGIMS को अलग-अलग रूटों से जोड़ा जाएगा. इसके लिए सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलने वाली है. इससे मरीजों और परिजनों को मुख्य गेट से कैंपस में करीब 1- 2 किमी पैदल चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अस्पताल के कैंपस से ही पटना की अलग- अलग जगहों के लिए बस की सुविधा मिल जाएगी. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने आइजीआइएमएस में जाकर रूटों का जायजा लिया और रनिंग स्टॉपेज के तहत परिसर से बसों को चलाने की योजना की घोषणा की.

IGIMS Recruitment 2020: Apply For Vacancy Of 75 Non-Faculty Posts – Punekar  News

IGIMS आने और यहां से लौटने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बस पकड़ने के लिए आईजीआईएमएस के मुख्य द्वार तक सड़क पर (नेहरू पथ पर) भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगा. आम लोगों की सुविधा को देखते हुए परिवहन विभाग ने सिटी बस सर्विस रुट से आईजीआईएमएस कैंपस को जोड़ने का निर्णय लिया है. आइजीआइएमएस के मुख्य गेट से गुजरने वाली बसें अब कैंपस में चक्कर लगाकर आगे की ओर जाएगी. इससे पटना और दानापुर जंक्शन, गांधी मैदान और बैरिया बस स्टैंड जाने के लिए मुख्य सड़क तक मरीजों को पैदल बाहर नहीं जाना पड़ेगा. वहीं, एयरपोर्ट के रूट को भी जोड़ने की तैयारी रहेगी. डॉ. मनीष मंडल ने कहा कि जहां से बसें चलेंगी, वहां के लिए कॉरिडोर का निर्माण कार्य 85% तक पूरा कर लिया गया है. बाकी काम भी 10 दिनों में पूरा कर लिया जायेगा.

यह होगा किराया
रनिंग स्टॉपेज के तहत आईजीआईएमएस कैंपस से 5 इलेक्ट्रिक और 5 सीएनजी बसों को चलाने की योजना बनाई जा रही है. इन बसों का परिचालन 20 फेरा किया जाएगा, जबकि, करीब 10 मिनट का स्टॉपेज देने की योजना बनाई जा रही है. इस महीने के अंत तक यह सुविधा उपलब्ध होने की संभावना है. आपको बता दें कि दानापुर से आईजीआईएमएस का किराया 13 रुपए, गांधी मैदान से 13 रुपए, पटना जंक्शन से 9 रुपए, बैरिया बस स्टैंड से 20 रुपए होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading