लुकाछिपी कर रहा मानसून, कभी झमझम बारिश तो कभी गर्मी से बुरा हाल; जानिए कैसा रहेगा मौसम

बिहार : दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल राज्य में काफी कमजोर पड़ गया है। इस कारण वर्षा थम गई है। हालांकि, प्रदेश में स्थानीय कारकों से कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई है। गत चौबीस घंटे में राज्य के पूर्वी भाग में ठाकुरगंज में मात्र 4.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं, गया के शेरघाटी में 2.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान सीतामढ़ी में 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। कभी मानसून कमजोर पड़ रहा है, तो कभी सक्रिय हो जा रहा है। इस हिसाब से कह सकते हैं कि मानसून लुकाछिपी कर रहा है।

Weather:दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह फिर बारिश, 5 जुलाई तक मानसून में नहीं  होगा उलटफेर; होती रहेगी राहत की बौछार - Mausam Ki Jankari Temperature  Dropped Due To Rain In Delhi ...छाए रहेंगे बादल, 24 घंटे में हल्की वर्षा की संभावना

उत्तर बिहार में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। अगले 24 घंटे में उत्तर बिहार के जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा 20 सितंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। 24 घंटों में मैदानी तथा तराई के जिलों में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है। उसके बाद के दिनों में अधिकतर जगहों पर मौसम शुष्क रह सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

शुक्रवार का तापमान

शुक्रवार का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading