पटना.मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न कांड में पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। सीबीआई की 12 सदस्यीय टीम शुक्रवार सुबह मंजू वर्मा के पटना स्थित सरकारी आवास पहुंची। पटना के अलावा सीबीआई की टीम ने मंजू वर्मा के 5 ठिकानों पर छापा मारा है। मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित पैतृक गांव श्रीपुर के घर की भी जांच की जा रही है।
-बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में मंजू वर्मा के पति चंदेश्वर वर्मा का भी नाम आया था। कॉल डिटेल में यह सामने आया था कि ब्रजेश ठाकुर और चंदेश्वर वर्मा के बीच कई बार बातचीत हुई थी। इसको लेकर सीबीआई की टीम मंजू वर्मा से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा ब्रजेश ठाकुर से कनेक्शन को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। विपक्ष के लगातार दबाव के चलते मंजू वर्मा ने 8 अगस्त को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।