NDIA गठबंधन पर बोले अश्विनी चौबे, कहा- मुंबई से फूफा की तरह मुंह फुलाकर लौटे नीतीश

बिहार : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर पहुंच गए हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर और ललित मिश्रा की धरती है मिथिलांचल। इन लोगों की धरती को घमंडिया गठबंधन लूट नहीं सकते हैं।चौबे ने आगे कहा कि ये ईस्ट इंडिया कंपनी जैसे है। नीतीश कुमार मुंबई गए थे सपने लेकर, लेकिन फूफा की तरह मुंह फुलाकर वापस लौट आए। ये लूटने वाले हैं। उन्होंने आगे कहा कि सनातन को खत्म करने वाले के आगे नरेंद्र मोदी है। जिनकी ताकत G20 मे दिखी। ऋषि सुन्नक जैसे नेता ने भी जय श्री राम कहा।

CM नीतीश पर अश्विनी चौबे का हमला, कहा-'इस बार ऐसे औंधे मुंह गिरेंगे कि..' | Ashwini  Choubey attack on CM Nitish said This time he will fall in such a way that -

सभी नेताओं ने गठबंधन को घेरा

अमित शाह की सभा के लिए मधुबनी के झंझारपुर में भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे हैं। सभी ने नीतीश कुमार और आईएनडीआईए गठबंधन को घेरा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नन्द किशोर यादव, आरसीपी सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा सहित सभी नेताओं ने अपने भाषण में विपक्ष पर जमकर हमला  बोला। वहीं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने कहा कि राज्य में सभी तरह के अपराध बढ़े है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करके की सोचने वाले की छाती पर मूंग डालेगी जनता।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.