मुजफ्फरपुर: गणेश चतुर्थी पर पधारे गजानन, भक्तों ने लगाये गणपति बाप्पा मोरया के जयकारे

मुजफ्फरपुर: गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के विभिन्न जगहों पर मूर्ति स्थापित कर पूजा की गई। सिद्धि विनायक और सौभाग्य के देवता गणेशजी का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया गया। गणपति पूजा को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य पंडाल लगाया गया, वहीं शहर के कन्हौली खादी भंडार कैंपस मुजफ्फरपुर में भव्य तरीके से गणपति पूजा की गई।

जिसमें करीब 80 सदस्यों की मेहनत और सहयोग से पूजा को सफल बनाया गया। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जमकर जयकारे लगाये और सुख-समृद्धि की कामना की। वही पूजा पंडाल समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए डिज्नीलैंड मेला का भी इंतजाम किया गया है।  जहां श्रद्धालु गणपति के दर्शन के साथ साथ मेले का आनंद भी उठा रहें हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.