मुजफ्फरपुर : वियाहुत महिला मंच एवम वियाहुत सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलश यात्रा निकाली गई। वियाहुत महिला मंच की सदस्या साधना भूषण ने बताया कि बलभद्र जन्मोत्सव एवम वार्षिकोत्सव के उपल्क्षय में एक दिन पूर्व यह यात्रा निकाली गई।

जो की बाबा गरीबनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर छाता बाजार, दुर्गा स्थान, श्री बलभद्र मंदिर, यदुपति मार्ग होते हुए वियाहुत सभा भवन पहुंची। जिसके बाद श्री बलभद्र जी का स्नान और अभिषेक हुआ। गुरुवार को बड़े ही धूम धाम से वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा।

इस अवसर पर वियाहुत सभा के अध्यक्ष महेश्वर चौधरी, महामंत्री मणिभूषण चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर चौधरी, के साथ ही संतोष कुमार, मनोज चौधरी, रत्न चौधरी, आकाश चौधरी, मनोज कुमार अचल, शैलेश गुप्ता, मनोज चौधरी अधिवक्ता, लालबाबू प्रसाद, जितेंद्र चौधरी तथा महिला मंच से अध्यक्ष सुलेखा चौधरी, महामंत्री साधना भूषण, नीलम चौधरी, मंजू चौधरी, सपना चौधरी, नीतू भूषण, सहित काफी संख्या में महिला मौजूद रही।



