गुरुवार से सक्रिय होगा मॉनसून; पटना और अन्य जिलों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

बिहार : बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश में गुरुवार से मॉनसून सक्रिय हो जाएगा। इसके कारण उत्तरी भागों के अधिसंख्य स्थानों पर झमाझम वर्षा होगी। वहीं, पटना समेत शेष जिलों में हल्की व छिटपुट वर्षा की संभावना है।

Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश... मौसम पर  जानें IMD का ताजा अपडेट - weather update today February 28 aaj ke mausam  delhi uttar pradesh temperature imd rainfall skymetवज्रपात को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बांका, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी है। बुधवार को उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व व दक्षिणी भागों में वज्रपात व मेघ गर्जन की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 33 जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पटना व आसपास इलाकों में बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के अधिसंख्य स्थानों पर एवं दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर हलकी बारिश दर्ज की गई। शेखपुरा के बरबिगहा में 39.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

यहां रहा इतना तापमान

समस्तीपुर के ताजपुर में 35.4 मिमी, मधुबनी के पंडौल में 24.8 मिमी, औरंगाबाद के मदनपुर में 24.6 मिमी, कटिहार में 24.0 मिमी, भागलपुर के बीहपुर में 22.4 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 11.0 मिमी, वैशाली में 10.2 मिमी, पटना के बिहटा में 8.4 मिमी, जहानाबाद में 7.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मंगलवार को राजधानी समेत 24 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। पटना के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 35.2 डिग्री व 37.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी में प्रदेश का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading