आज पटना पहुंचेगी ‘अटल’ अस्थि कलश यात्रा, गंगा समेत कई नदियों में प्रवाहित की जाएंगी अस्थियां

 

पटना.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश लेकर पटना आएंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी रहेंगे। अटलजी की अस्थि अवशेष बिहार की सभी प्रमुख नदियों में प्रवाहित की जाएंगी। इसके लिए पार्टी ने मंत्रियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी 23, 24 और 25 अगस्त को पूरे प्रदेश में उनका अस्थि अवशेष नदियों में विसर्जित करेगी। इसके लिए बक्सर, पटना, सिमरिया, अजगैबीनाथ सुल्तानगंज, भागलपुर में गंगा नदी, गया में फल्गु नदी, छपरा में घाघरा नदी, चंपारण और हाजीपुर में नारायणी नदी, पूर्णिया में महानंदा के तट पर श्रद्धांजलि सभा कर अटलजी की अस्थि को प्रवाहित किया जाएगा।

प्रार्थना सभा का आयोजन

श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सर्वदलीय प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। यहां सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता अटलजी को श्रद्धांजलि देंगे। राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उपेंद्र कुशवाहा कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके बाद अस्थि कलश को भाजपा दफ्तर ले जाया जाएगा। बुधवार को अंतिम दर्शन के बाद अस्थियों को गंगा सहित अन्य नदियों में प्रवाहित किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading