पटना के ज्ञान भवन में शुरू हुआ दशहरा मेला, उद्योग मंत्री ने किया उद्घाटन

पटना: राजधानी पटना में बिहार महिला उद्योग संघ द्वारा आयोजित वार्षिक दशहरा मेला के दूसरे संस्करण का शुभारंभ ज्ञान भवन में किया गया. इस मेले का उद्घाटन बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के द्वारा किया गया है. दशहरा मेला में देश की विभिन्न राज्यों से आई महिला उद्यमियों के द्वारा काउंटर लगाया गया है. हर काउंटर पर अलग-अलग हस्त निर्मित उत्पादों की बिक्री की जा रही है.

Etv Bharatमहिलाओं के लिए खास आयोजन

इस मेले का आयोजन विशेष रूप से महिला उद्यमियों के लिए किया गया है. वो इस मंच के माध्यम से अपने द्वारा तैयार किये गए सामानों को बेच सकें. यह मेला 3 अक्टूबर तक चलेगा. प्रतिदिन ग्राहकों के लिए सुबह 10:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक खुला रहेगा. एक महिला उद्यमी ने बताया कि इस मेले में भारत के कई राज्यों के उद्यमियों ने अपना स्टॉल लगाया है.

मेले में है कुल 220 स्टॉल्स

वहीं बिहार महिला उद्योग संघ की कार्यकारी सदस्य व मेले की संयोजक अंकिता ने बताया कि वूमेन एंटरप्रेंयूर्शिप डेवलपमेंट एंड जेंडर इक्वलिटी थीम आधारित इस मेले में कुल 220 स्टॉल्स लगाए गए हैं. जिनमें एमएसएमई के 60 स्टॉल, सिडबी के 40 स्टॉल, डब्लूसीडीसी के 20 स्टॉल, नाबार्ड के 10 स्टॉल तथा बाकि के स्टॉल बिहार महिला उधमियों के द्वारा लगाया गया है.

स्टॉल्स में मिलेगा ये सामान

बता दें कि दुर्गा पूजा के मौके पर दशहरा मेला का आयोजन किया गया है. इस मेले में सिल्क, हैंडलूम, आभूषण, सत्तू, पापड़, अचार, मिथिला पेंटिंग, टिकुली व सिक्की आर्ट के आइटम्स, थ्री डी प्रिंटेड आइटम्स, रोबोटिक्स, होम डेकॉर सहित अन्य उत्पादों के स्टॉल्स लगाए गए हैं. यह मेला सुबह 10:30 बजे से रात 8:30 बजे तक ग्राहकों के निःशुल्क प्रवेश के साथ खुला रहेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.