पटना: 14वें दिन सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त; कचरा सफाई का कार्य शुरू

पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल 14वें दिन समाप्त हो गई। महापौर सीता साहू और नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दावा किया कि 48 घंटे में पूरे शहर को स्वच्छ बना दिया जाएगा। सभी जगह से कचरा हटा दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग कचरे वाले स्थानों की सफाई कराने के बाद टेनिफॉक्स का छिड़काव कराएगा। इससे डेंगू का प्रकोप नियंत्रित होगा। फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव भी शुरू किया जाएगा। कचरा हटाने का काम शुरू हो गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी सफाई कर्मी परिवार के अंग हैं। इनपर कार्रवाई नहीं होगी।

patna news municipal corporation looking for 900 sanitation workers who have 100 percent attendance biometric reveal anarchy - पटना: 100 प्रतिशत हाजिरी वाले 900 सफाई कर्मियों को ढूंढ रहा नगर निगम ...दो गुणा ताकत के साथ कार्य करेंगे कर्मी

उन्होंने कहा कि दो गुणा ताकत के साथ सभी कर्मी कार्य करेंगे। पटना को गार्बेज फ्री सिटी का दर्जा दिलाने के लिए शहर को चकाचक रखना है। यूनियन के नेता भी आगे आएं। पटना नगर निगम स्वच्छता भोज देगा। आरब्लाक फ्लाइओवर के नीचे खेल ग्राउंड में पटना स्वच्छता लीग का आयोजन किया जाएगा।

क्रिकेट और बैडमिंटन का आयोजन निगम अधिकारी और पार्षदों के बीच होगा। हमलोगों को सबके सहयोग से गार्बेज फ्री सिटी का प्रमाण पत्र ले लेना है। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि अब आउटसोर्स कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी से कम मानदेय नहीं मिलेगा। नए सिरे से आउटसोर्स एजेंसी तय होगी। वित्त विभाग के पत्र के अनुसार आउटसोर्स एजेंसी को अलग तथा श्रमिकों को सीधे उनके खाते में राशि दी जाएगी।

संघर्ष के बाद दैनिक कर्मियों को मिला न्याय

चंद्रप्रकाश पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि कि मानदेय में प्रतिवर्ष दो बार वृद्धि और आउटसोर्स कर्मियों को सीधे खाते में मानदेय के लिए वर्षो से संघर्ष चल रहा था। निगम प्रशासन ने हमलोगों की सभी मांग मान ली है। सभी यूनियन पटना को गार्बेज फ्री सिटी के दर्जा दिलाने में सहयोग करेंगे। यहां समन्वय समिति के संयोजक नंदकिशोर दास, सह संयोजक मंगल पासवान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading