बिहार की बेटी ने कर्नाटक में लहराया परचम, BUMS में किया टॉप

सीवान: बिहार के सीवान जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली रहनुमा ने पूरे कर्नाटका में टॉप किया है. उन्होंने बीयूएमएस कोर्स में पहला स्थान प्राप्त कर बिहार का नाम रौशन किया है. रहनुमा सीवान के बड़हरिया प्रखंड के भदया गांव की रहने वाली हैं. वह साबिर निजामुद्दीन की पुत्री है. वह कर्नाटक स्थित राजीव गांधी विश्विद्यालय में बीयूएमएस की तैयारी कर रही थी. इसी साल उन्होंने बीयूएमएस का एग्जाम दिया था. उनके टॉप करने की खबर जानकर पूरा परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.

बचपन से ही पढ़ने लिखने में तेज थी रहनुमा

इस संबंध में पिता साबिर निजामुद्दीन ने कहा कि बेटी ने फोन कर टॉप करने की सूचना दी. हम सभी लोग बहुत खुश है. वह इस क्षेत्र में कामयाब होने के लिए कई महीनों से जी तोड़ मेहनत कर रही थी. जिसका नतीजा यह मिला कि उसने पूरे कर्नाटका में टॉप किया है. पिता ने बताया कि रहनुमा का सपना है कि वह एक सफल डॉक्टर बनकर गरीब तबके के लोगों को सस्ता इलाज मुहैया करें. बता दें कि रहनुमा का परिवार हमेशा से पढ़ाई लिखाई के प्रति काफी सजग रहा है. रहनुमा के चाचा भी पेशे से अधिवक्ता है.

BUMS का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी होती है. यह एक ग्रेजुएशन लेवल का कोर्स होता है जिसमें मसाज, डायाफोरेसिस, लीचिंग और एक्सरसाइज आदि की पढ़ाई शामिल होती है. 12वीं पास छात्र-छात्राएं ही इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकती है. यह 6 साल का कोर्स होता है जिसमें एक साल की इंटर्नशिप भी शामिल रहती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading