राष्ट्रीय ग्रीन वारियर अवार्ड 2023 से सम्मानित हुई लोक गायिका अनीता कुमारी

बिहार : जगद्गुरु शंकराचार्य , स्वामी श्री अदोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज,गोवर्धन पीठ के हाथों राष्ट्रीय ग्रीन वारियर अवार्ड 2023 सम्मान से सम्मानित हुई लोक गायिका अनीता कुमारी। लोक गायिका अनीता कुमारी ने बताया कि पीपल नीम तुलसी अभियान के द्वारा पर्यावरण पर राष्टीय सेमीनार पटना के यूथ हॉस्टल में अयोजित किया गया जिसमें देश के अलग अलग क्षेत्रों से पर्यवारण के क्षेत्र में कार्य करने वाले भाग लिए थे। 8 अक्टूबर 2023 रविवार को युथ होस्टल फ्रेजर रोड पटना में 8 वां राष्ट्रीय ग्रीन वरियर अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महराज गोवर्द्धन पीठ के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं स्वतंत्र पत्रकार माननीय श्री छत्रपति यादव रहे और अध्यक्षता पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार ने की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकराचार्य जी ने पर्यावरण बचाने, प्रदूषण को दूर करने के साथ ही पेड़ बचाने का आवाह्न किया।

विशिष्ट अतिथियों पद्मश्री सुधा वर्गीज, डाॅ0 ओपी चौधरी जी वाराणसी, श्री सुरेश शर्मा जी नेपाल,श्री संजय कुमार जी गौरया संरक्षक, श्री नरेन्द्र कुमार विकल, श्री नागमणि कुशवाहा ,दीदी जी फाउंडेशन की नम्रता आनंद,पल्लवी पटेल,मंटु कुमार आदि ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में देश के अन्य राज्यों झारखण्ड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात के 150 पर्यावरण योद्धाओं को सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर मुजफ्फरपुर से सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार, चाइल्ड सेफ इंडिया के सचिव जयचंद्र कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम जय नारायण निषाद को पर्यावरण योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सेमिनार सह विचार मंथन शिविर के पश्चात पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा यूथ हॉस्टल फ्रेजर रोड पटना से चलकर गांधी मैदान होते हुए नीम कॉरिडोर , जे पी पथ गंगा घाट पर देश के अलग अलग क्षेत्र से आए पर्यावरण प्रेमियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading