राज्यसभा सांसद की सीट बे’चने केरल गए थे तेजस्वी यादव, RJD में LJD के विलय पर बीजेपी का आ’रोप

बिहार : लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में केरल के लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) का विलय होने पर बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता अनामिका सिंह ने आरोप लगाए कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राज्यसभा की सीट बेचने के लिए केरल गए थे। एलजेडी का आरजेडी में विलय करके उन्होंने मोटा धन वसूला है। दलित और पिछड़ों की बात करने वाले तेजस्वी ने पैसे के लिए एलजेडी से समझौता किया। उन्हें बिहार के दलित और अल्पसंख्यकों का नाम याद नहीं आया।

तेजस्वी यादव के निजी सचिव से CBI की पूछताछ, नौकरी के बदले जमीन घोटाला से  जुड़ा मामला - CBI Questions Tejashwi Yadav Private Secretary In Land for  Job Case NTC - AajTak

बीजेपी प्रवक्ता अनामिका सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद को दलित और वंचितों का मसीहा कहते हैं। जब उन्हें राज्यसभा की सीट बेचनी थी और बिहार में खरीदार नहीं मिला तो ऊंची बोली के लिए केरल चले गए। वे केरल में एलजेडी के एकमात्र विधायक को खरीदकर राज्यसभा के लिए आरजेडी में ले आए।

अनामिका ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात करने वाले तेजस्वी को राज्यसभा भेजने के लिए बिहार में कोई दलित, वंचित, पिछड़ा या अल्पसंख्यक नजर नहीं आता है। उन्होंने समाजवाद की बात करके परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। उसी परिवार के लिए पूंजी इकट्ठा करने हेतु उन्होंने राज्यसभा की सीट बेच दी। आप सोचिए कि बिहार के लोगों के लिए आप क्या कर रहे हैं।

बता दें कि केरल में एमवी श्रेयम्स कुमार की पार्टी एलजेडी का हाल ही में आरजेडी में विलय हुआ। उनकी पार्टी के एकमात्र विधायक केपी मोहनन भी आरजेडी के पास आ गए हैं। इसके बाद अब केरल विधानसभा में आरजेडी ने भी एंट्री ले ली है। एलजेडी पूर्व में केरल में वाम दलों के लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट का हिस्सा थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading