हमेशा एक कदम आगे रहना चाहती है भाजपा- क्यूआर कोड पर बोले सम्राट चौधरी

बिहार भाजपा के क्यूआर कोड का गुरुवार को लोकार्पण किया गया। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े एवं प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से क्यूआर कोड समर्पित किया। भाजपा के इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब ) क्यूआर कोड का आकार गोल है, जो वन अर्थ, वन फैमिली एवं वन फ्यूचर से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। इसके मध्य में कमल का फूल है।

BJP Bihar Samrat Chaudhary Attacked CM Nitish Kumar Regarding Lok Sabha  Elections 2024 | Samrat Choudhary: 'मिट्टी' वाले बयान पर बिहार में छिड़ा  सियासी घमासान, CM नीतीश पर बिफरे सम्राट चौधरी

क्या बोले सम्राट चौधरी?

सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा इंटरनेट मीडिया की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। क्यूआर कोड लांचिंग के बाद और अधिक संख्या में सरल तरीके से लोग भाजपा से जुड़ सकेंगे। शीघ्र ही सभी संगठनात्मक कार्यालयों में क्यूआरकोड लगाया जाएगा।

विनोद तावड़े ने क्या कहा?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि इस क्यूआर कोड के माध्यम से भाजपा इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर जुड़ना और भी सरल हो गया है। कार्यक्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथलेश तिवारी, ललन मंडल, शिवेश राम, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश वर्मा के अलावा सोशल मीडिया प्रमुख अनमोल सोवित उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.