बिहार: गया के गुरारू प्रखंड के मीठापुर गांव में दिवंगत प्रो. रामनरेश यादव के प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चाय बेचने वाला है उसका प्लेटफार्म का कोई पता नहीं है लेकिन हम दूध बेचते हैं और हमारा पता चिरैयातांड है। बिहार में सिर्फ दो ही लोग दूध बेचते हैं, एक हम और दूसरे लालू प्रसाद यादव, जिसका पता है।
हमारी लड़ाई ज्यादातर अधिकारियों से होती है
मंत्री डॉ. सुरेंद्र यादव कहा कि हमारी डॉक्टर से ज्यादा लड़ाई नहीं होती है। हमारी लड़ाई ज्यादातर अधिकारियों से होती है। आज भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं तो दो ऑफिसर को गाली बक कर चले गए। विजयादशमी के दिन भी घर से ऑफिसर लोग के गाली दे ही रहे थे। क्योंकि, पैसा ऑफिसर ज्यादा मांग देता है अगर कम मांगे तो काम चल जाएगा। ज्यादा मांगता है तो मां और बहन के गाली हम नहीं देते हैं लेकिन जितना डिक्सनरी में गाली पढ़े हैं उतना तो जरूर देते है। उसके बाद बोलते है भेज रहे हैं आपके पास। इसके बाद फ्री में काम कर देता है।
हम थोड़ा बैकवर्ड माइनेंड नेता हैं
मां बहन और बेटी दिवाली में घर को साफ करती है और जो पढ़ी लिखी बेटी होगी वह घर के दरवाजे पर स्वागतम लिखती है और जब कोई बड़ा आदमी पढ़ कर बड़ा जगह पर चला गया तो घर के बाहर लिखते है, खतरनाक कुत्तों से सावधान। दोनों के सोच में अंतर है। जीवन में कोई भी काम करे तो उसे छोटा नहीं समझिए। 10 साल की उम्र से ही हनुमान जी की पूजा कर भैंस को चारा खिलाते थे। सुरेंद्र यादव भी दूध बेचता है। मंत्री ने खुद मिल्क डेयरी के पैकेट वाला दूध को नकली दूध बताते हुए कहा कि वह लोहा का भैंस का दूध निकालता है। इसलिए हम लोहा का भैंस वाला दूध नहीं पीते है। कहा कि हम थोड़ा बैकवर्ड माइनेंड नेता हैं। इसलिए हम पर हमेशा केस होते रहता है। वैसे फॉरवर्ड जाति के लोग भी अगर मेरे पास आते है तो उनका भी काम कर देते हैं।