बीपीएससी 67वीं परीक्षा के नतीजे घोषित, अमन आनंद बने बीपीएससी टॉपर

बिहार : BPSC 67th Result 2023: बिहार लोक सेवा आयोग, BPSC ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी कर दिए हैं. जिसके तहत कुल 799 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. परीक्षा में अमन आनंद ने राज्यभर में टॉप किया है. वहीं निकिता कुमारी दूसरे और अंकिता चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं. पूरा रिजल्ट आप बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

BPSC Teachers Recruitment: BPSC Will Conduct Exam For Second Time In Bihar  For Teacers Know Who Will Be Eligible Ann | BPSC Teachers Recruitment:  बिहार में दूसरी बार होने जा रही BPSC

गौरतलब है कि कुल 802 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कराया गया था. इससे पहले मुख्य परीक्षा में कुल 2104 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया गया था, जिन्हें इंटरव्यू के लिए अनुशंसित किया गया था. मुख्य परीक्षा 29 से 31 दिसंबर 2022 तक आयोजित की गई थी.

ऐसे देखें परिणाम
बीपीएससी 67वीं परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
अब होमपेज पर उपलब्ध कराए गए परीक्षा परिणाम के लिंक पर जाएं.
इसके बाद पीडीएफ फाइल पेज पर खुल जाएगी, जहां पर परिणाम चेक करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.