जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में किलकारी बाल केन्द्र के बच्चों ने लहराया परचम

मुजफ्फरपुर : एलएस कॉलेज के प्रांगण मे कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा चल चलाए जा रहे जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता मुजफ्फरपुर में किलकारी बाल केन्द्र (रोहुआ) के बच्चों ने लहराया परचम। 

लॉन्ग जंप में खुशी एवं पुजा प्रथम स्थान पर रहें।  वहीं रजत,खुशी कुमारी 400 मोटर रेस में स्वर्ण पदक,  भाला फेंक में पूजा कुमारी ने कांस्य पदक जीता। साथ ही शिव, अमनराज, साहिल, मनीष, देवराज ने खो खो में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार ने खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि बच्चों ने किलकारी बाल केन्द्र को गौरवान्वित करने का कार्य किया हैं। इस मौके पर किलकारी बाल केन्द्र की समन्यवक आरती कुमारी,संगीत प्रशिक्षक लोक गायिका अनीता कुमारी, गौरव जी, रोहुआ मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सरफराज अहमद,शिक्षक राजेश पांडेय मजूद रहें।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.