कांग्रेस से नाराज चल रहे नीतीश कुमार; सामने आए चौंकाने वाला बयान

बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है जो कि कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल, भाकपा की रैली में नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में चल रही गतिविधियों को लेकर नाराज दिखे। उन्होंने अपनी नाराजगी कांग्रेस पार्टी पर दिखाई।

Nitish Kumar Said He Feel That Earth Will Remain Not More Than 100 Of Years  Know Why | Bihar News: 'हमको तो लग रहा मुश्किल से अब धरती रहेगी', भरे मंच से

आजकल इंडिया गठबंधन में काम नहीं हो रहा: नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि आज कल इंडिया गठबंधन में कोई काम नहीं हो रहा है। कांग्रेस पार्टी इस पर ध्यान नहीं देकर पांच राज्यों के चुनावों में व्यस्त हो गई है। नीतीश कुमार ने कहा कि देश को बचाने के लिए हमलोगों ने इंंडिया गठबंधन का गठन किया था।

कांग्रेस पार्टी ध्यान नहीं दे रही: नीतीश कुमार

देश के इतिहास को बदलने वाले को हटाने के लिए इस गठबंधन को बनाया गया था। हमने सभी लोगों से कहा था कि एकजुट होइए और देश को बचाइए लेकिन आजकल कांग्रेस पार्टी पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त है। चुनाव खत्म होते ही वह फिर से सभी लोगों को साथ बुलाएंगे।

हम तो देश को एकजुट करने के लिए यह कदम उठाए हैं: नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि चलिए जो हो रहा है रहने दीजिए। लेकिन हम तो देश को एकजुट करने के लिए और जो आज शासन में हैं उनसे देश को बचाने के लिए यह सब कर रहे थे। अब तो पांच राज्यो के चुनाव के बाद ही फिर से सभी लोगों की बैठक होगी।

हम लोग तो सबको एक साथ लेकर चलने वाले हैं: नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग तो सबको एक साथ लेकर चलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग सोशलिस्ट लोग हैं। सीपीआई से हमारा पुराना रिश्ता है। कम्युनिस्ट और सोशलिस्ट को एक होकर आगे चलना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading