दिल्ली-पटना के बीच चलने वाली है एक और पूजा स्पेशल ट्रेन, ऐसे करें अपनी सीट कन्फर्म

बिहार : दीपावली और छठ को लेकर ट्रेनों में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है. लोगों को टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है. यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे भी लगातार प्रयास कर रहा है.यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. पटना और देश की राजधानी दिल्ली के बीच अबतक कई जोड़ी फेस्टीवल स्पेशल ट्रेनों का ऐलान हो गया है. इसके बावजूद भी भीड़ कम होने का नाम नही ले रही है. इसी भीड़ को कम करने के मकसद सेपटना और नई दिल्ली के बीच गाड़ी संख्या-02246 और गाड़ी संख्या 02245 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली गति शक्ति फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. यह स्पेशल ट्रेन 10 से 18 नवंबर तक परिचालित की जायेगी.

Indian railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! 18 जून से चलेगी यह समर  स्पेशल, जानें किन ट्रेनों के बढ़ाए जाएंगे कोच और किनकी बढ़ेगी अवधि - Indian  Railways has ...

दिल्ली और पटना के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या-02246 नई दिल्ली-पटना गति शक्ति फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से दिनांक 10, 11, 14, 15, 16 एवं 17 नवम्बर को 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 06.45 बजे कानपुर सेंट्रल, 09.45 बजे प्रयागराज, 12.50 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 14.00 बजे बक्सर और 14.48 बजे आरा रुकते हुए 15.50 बजे पटना जं. पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन का यह है शेड्यूल
वापसी में गाड़ी संख्या-02245 पटना-नई दिल्ली गति शक्ति फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस पटना से दिनांक 11, 12, 15, 16, 17 एवं 18 नवम्बर को पटना से 19.00 बजे खुलकर, 19.45 बजे आरा, 20.38 बजे बक्सर, 21.40 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., अगले दिन 00.45 बजे प्रयागराज एवं 03.35 बजे कानपुर सेंट्रल रूकते हुए 10.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. इस स्पेशल में 3E के 20 कोच होंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading