बिहार की हवा हुई ख’राब, कई प्रदेशों की वायु गुणवत्ता का स्तर ख’तरनाक; AQI 300 के पार

दिवाली से पहले ही प्रदेश की हवा खराब हो गई है। प्रदेश की हवा में धूलकण की मात्रा इतना ज्यादा बढ़ गई है कि लोगों को सांस संबंधी समस्याएं होने लगी हैं। राज्य के अधिसंख्य शहरों में प्रदूषण का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 से ऊपर चला गया है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक माना जाता है। इस संबंध में बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डा. डीके शुक्ला का कहना है कि प्रदेश के कई शहरों में प्रदूषण की स्थिति काफी खराब है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' स्तर पर, प्रदूषण रोधी योजना अभी भी लागू

ऐसे में जिला प्रशासन एवं नगर निकायों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए समुचित कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए खासकर सड़कों की साफ-सफाई, समय-समय पर पानी का छिड़काव करना होगा। निर्माण स्थल पर ग्रीन चादर का उपयोग आवश्यक है।

देश में सबसे खराब स्थिति

  • सोनीपत : 431 एक्यूआई
  • नई दिल्ली : 425 एक्यूआई
  • जिंद : 419 एक्यूआई
  • मुरथल : 417 एक्यूआई
  • फरीदाबाद : 410 एक्यूआई
  • मेरठ : 364 एक्यूआई
  • भिवानी : 355 एक्यूआई
  • रोहतक : 328 एक्यूआई
  • वायु प्रदूषण के मानक

    • 0 से 50 : अच्छा
    • 51 से 100 : संतोषप्रद
    • 101 से 200 : मध्यम
    • 201 से 300 : खराब
    • 301 से 400 : बहुत खराब
    • 400 से अधिक : गंभीर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading