उनका खोपड़ी ढीला हो गया है, दिमाग नहीं कर रहा काम…’, नीतीश के विधायक का जीतन मांझी पर वि’वादित ब’यान

बिहार : कभी अपने कारनामों तो कभी अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने हम के संस्थापक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर निशाना साधा है। गोपाल मंडल ने कहा कि मांझी की खोपड़ी ढीला हो गया है, दिमाग उनका काम नहीं कर रहा। वो अब राजनीति में चलने लायक नहीं रहे। इसीलिए कहीं से कहीं उछलते रहते हैं।

JDU Leader Gopal Mandal Statement On Bhagalpur Firing Incidence In Which His Son Ashish Mandal Allged For Attacking People Ann | Gopal Mandal: 'भागलपुर में कुछ भी हो तो क्या गोपाल मंडल

गोपाल मंडल ने कहा कि जीतन मांझी को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनाया था। वहीं मांझी के नीतीश के खाने में जहर दिए जाने वाले बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री को खाना जांच के बाद खिलाया जाता है। पहले डॉक्टर खाते हैं, ऐसी कोई बात नहीं है कि उनके खाने में कोई जहरीला पदार्थ हो। वहीं जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश के विवादित बयान पर जेडीयू विधायक ने कहा कि उन्होने विधानसभा में कोई भी बात गलत नहीं बोली है। उन्होंने सिर्फ उसे अंग्रेजी में नहीं बोला है। नीतीश यही बात अंग्रेजी में बोलते, तो किसी को समझ में नहीं आता। ये तो जीव विज्ञान है।

गोपाल मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सीधे शब्दों में बात कही,  इसलिए उनको बदनाम कर दिया गया। मंडल ने कहा कि बड़े होने से कुछ नहीं होगा। मांझी को सीएम किसने बनाया। जितने जीतन मांझी को मुख्यमंत्री बनाया उसने नीतीश के साथ कैसा व्यवहार किया। जब तक मांझी सीएम रहे, हम कभी उनके पास कोई काम लेकर नहीं गए।

आपको बता दें बिहार विधानसभा में आरक्षण पर चर्चा के दौरान सीएम नीतीश अचानक मांझी पर बिगड़ गए थे। और कहा था कि इसको कुछ आइडिया नहीं है, ये तो मेरी गलती है कि मैंने इस आदमी को बना दिया मुख्यमंत्री, इसको कोई सेंस नहीं है। अइसे ही बोलते रहता है, कोई मतलब नहीं है। नीतीश ने कहा कि हम कह रहे थे कि आप लोगों के साथ ही रहिए, भाग के चला आया 7 पार्टी में। यह जानकर हमने भगा दिया ऊधर।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading